MANUU में यूजी दाखिले के लिए CUET-UG 2026 के आवेदन जारी, अंतिम तिथि 30 जनवरी

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET-UG 2026 के जरिए किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है।

विश्वविद्यालय में चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट (ऑनर्स/रिसर्च) कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में ड्यूल-मेजर की सुविधा उपलब्ध है और शिक्षण का माध्यम उर्दू रहेगा। नामांकन पूरी तरह से CUET-UG 2026 के स्कोर के आधार पर होगा।

MANUU के हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित मुख्य परिसर के अलावा लखनऊ (उत्तर प्रदेश), भोपाल (मध्य प्रदेश), दरभंगा (बिहार), फलकनुमा (ओल्ड सिटी–हैदराबाद), वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और नूंह (हरियाणा) कैंपसों में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। इनमें बीए (ऑनर्स/रिसर्च), बीए जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन (ऑनर्स/रिसर्च), बी.कॉम (ऑनर्स/रिसर्च), बीएससी फिजिकल साइंसेज़ और बीएससी लाइफ साइंसेज़ शामिल हैं।

CUET का आवेदन फॉर्म भरते समय MANUU में दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को CUET-UG 2026 में उर्दू पेपर (पेपर कोड-113) का चयन करना अनिवार्य है साथ ही जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (पेपर कोड-501) का ऑप्शन भी चयन करना होगा।

CUET के माध्यम से MANUU के साथ-साथ अन्य केंद्रीय एवं भागीदार संस्थानों में भी यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।

MANUU विशेष रूप से छात्राओं के लिए सुरक्षित, अनुशासित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है। परिसर में अलग और सुरक्षित छात्रावास, 24×7 सुरक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक मार्गदर्शन, आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल संसाधन और प्लेसमेंट व करियर गाइडेंस की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए MANUU को प्राथमिकता दे रही हैं।

गौरतलब है कि मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 1998 में संसद के एक अधिनियम के तहत की गई थी। विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य उर्दू भाषा को बढ़ावा देना, उर्दू माध्यम से आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना और मदरसा पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को मुख्यधारा की उच्च शिक्षा से जोड़ना है। MANUU आज उर्दू के ज़रिये समावेशी और आधुनिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति