मुजफ्फरपुर के साहिला बल्ली में दलित विधवा का घर ढहाया गया: आफ़ताब आलम बोले “भाजपा की बुलडोज़र कार्रवाई दलितों के खिलाफ सत्ता प्रायोजित हिंसा”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा के साहिला बल्ली गांव में— एक दलित विधवा का आशियाना, जो वर्षों से संघर्ष और मेहनत से खड़ा था, मंगलवार को प्रशासन द्वारा बुलडोज़र चला कर मिट्टी में मिला दिया गया। पीड़िता पुनीता पासवान के घर को तोड़े जाने की घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।

भाकपा-माले की राज्य कमिटी के सदस्य और Revolutionary Youth Association (RYA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफ़ताब आलम ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसे भाजपा सरकार की दलित विरोधी और जनविरोधी राजनीति का घिनौना चेहरा करार दिया है।

पुनीता पासवान अपने बच्चों के साथ इस ज़मीन पर वर्षों से रह रही थीं। बताया गया कि पिछले आठ महीनों से उनके घर को बचाने की कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई चल रही थी, जिसमें भाकपा-माले और आरवाईए लगातार साथ खड़े थे।

हालांकि, मंगलवार की सुबह प्रशासन ने अचानक बुलडोज़र भेजकर मकान को ध्वस्त कर दिया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आफ़ताब आलम ने कहा “यह सिर्फ एक मकान नहीं टूटा, इंसानियत की नींव तोड़ी गई है। भाजपा समर्थित विधायक और अधिकारी दलितों पर सत्ता का बुलडोज़र चला रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि सत्ता और प्रशासन के गठजोड़ की क्रूरता को भी उजागर करती है।

भाकपा-माले ने घटना के बाद तुरंत प्रेस बयान जारी कर कुछ माँगें रखीं है—

1.पुनीता पासवान के टूटे हुए घर का तत्काल पुनर्निर्माण किया जाए।
2.पीड़िता को उचित मुआवज़ा और पुनर्वास पैकेज दिया जाए।
3.इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार भाजपा विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई हो।

इसके साथ ही पार्टी ने औराई क्षेत्र में दलितों पर बढ़ते उत्पीड़न की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।

आफ़ताब आलम ने स्पष्ट कहा कि अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और भाकपा-माले इस अन्याय के खिलाफ राज्यव्यापी जन आंदोलन छेड़ेगी। “हम गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर भाजपा की बुलडोज़र राजनीति के खिलाफ जन प्रतिरोध को संगठित करेंगे।”

दलित विधवा पुनीता पासवान का घर तोड़ना, एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे समाज के आत्मसम्मान और न्याय पर हमला है।

भाजपा के “बुलडोज़र मॉडल” पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए भाकपा-माले ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के आशियानों पर चलने वाला बुलडोज़र दरअसल सत्ता की नीयत को बेनकाब करता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति