प्रेमविवाह में मदद का आरोप: दलित युवक हरजोत पर बर्बर हमला, पंजाब के चेहरा कला कर गांव में अर्धनग्न घुमाया गया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

पंजाब के लुधियाना ज़िले के सीदा गांव में मंगलवार को एक दलित युवक हरजोत सिंह पर प्रेमविवाह में मदद के संदेह में भीड़ ने बर्बर हमला किया। युवक के साथ मारपीट की गई, जबरन बाल मुंडवाए गए, चेहरा काला किया गया और अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है।

घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश की जा रही है। मामले में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरजोत सिंह का एक मित्र 19 जून को एक युवती के साथ घर से भागकर विवाह कर चुका था। युवती के परिवार को संदेह था कि हरजोत ने इस विवाह में सहायता की। इसी आधार पर युवती के परिवारजनों और उनके समर्थकों ने सैलून से बाहर खींचकर हरजोत पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान न केवल युवक को पीटा गया, बल्कि उसके कपड़े फाड़े गए, चेहरा काला किया गया, और सड़क पर घसीटते हुए जातिसूचक गालियाँ दी गईं। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस वीडियो के माध्यम से यह मामला राज्यभर में सुर्खियों में आ गया।

मीहरबान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों की पहचान की गई है—गुरप्रीत उर्फ गोपा, सिमरनजीत उर्फ सिम्मा, संदीप उर्फ सैम, राजवीर और रमनदीप उर्फ काका।
इनमें से सिमरनजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 506, 295ए, एससी/एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है!

घटना को लेकर पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पूरी तरह से जातीय द्वेष से प्रेरित हमला था। हरजोत की मां ने कहा, “मेरे बेटे की कोई गलती नहीं थी। उसे सिर्फ इसलिए अपमानित किया गया क्योंकि वह दलित है।”

वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा “यह केवल एक युवक पर हमला नहीं, बल्कि मानव गरिमा पर हमला है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को सुरक्षा दी जाएगी।”

घटना के बाद विभिन्न सामाजिक और मानवाधिकार संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा, पीयूसीएल और अन्य संगठनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है।

हरजोत सिंह के साथ हुई यह घटना केवल एक व्यक्ति के साथ नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय की मूल भावना पर हमला है। यह स्पष्ट करता है कि भारत में अब भी जातिगत भेदभाव गहराई से मौजूद है और इसके खिलाफ सतर्कता, सख़्ती और संवेदनशीलता से ही निपटा जा सकता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति