अयोध्या में 22 वर्षीय दलित युवती की हत्या: शव नग्न अवस्था में मिला, परिजनों का आरोप गैंगरेप का

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक दलित युवती की हत्या का मामला सामने आया है, जिसे 30 जनवरी की रात से लापता होने के बाद 1 फरवरी को नग्न अवस्था में मृत पाया गया। परिजनों ने युवती के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है और दावा किया है कि हत्या के बाद शव को बेरहमी से क्षत-विक्षत किया गया था।

परिजनों के मुताबिक, युवती 30 जनवरी की रात घर से कथा सुनने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने 31 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार की सुबह युवती के जीजा ने गांव के बाहर स्थित सूखी नहर में शव देखा और परिजनों को सूचित किया।

*शव की हालत को देखकर परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए
युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे, आंखें फटी हुई थीं, और सिर तथा चेहरे पर गहरे घाव थे। हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे और शव में कई जगह घाव और चोटें थीं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि युवती के साथ अत्याचार किया गया।

गांव के पास खून से सने कपड़े और शराब की बोतल भी मिली, और पुलिस ने मौके से एक चप्पल तथा खून के धब्बे भी बरामद किए। ग्रामीणों के अनुसार, हत्या उसी स्थान पर की गई थी, जहां शव मिला था।

सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने परिवार से मुलाकात कर इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवती के साथ अत्याचार हुआ है और पुलिस द्वारा मामले में लापरवाही बरती गई है। वहीं, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। CO आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस टीमों को गांव भेजकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति