कर्नाटक:दलितों के घरों को जलाने और घरों से निकाल कर मारने के मामले में सज़ा काट रहे 99 लोगों को मिली ज़मानत

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) कर्नाटक के धारवाड़ ज़िले के मारकुंबी गांव में दलितों के घरों को जलाने और घरों से निकाल कर उन्हें मारने के मामले में आजीवन कार्यवास पा चुके 99 लोगों को कर्नाटक हाई कोर्ट ने ज़मानत दे दिया है

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के मारकुंबी गांव में दो समूहों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था, 28 अगस्त 2014 को गंगावती सिटी में एक फिल्म देखने के दौरान उनके बीच सिनेमा हॉल में झगड़ा हो गया

इस केस में मुख्य आरोपी मंजुनाथ ने विवाद के बाद दलित समुदाय पर हमला कर दिया था और उनकी कई झोपड़ियों में आग लगा दी थी,इस दौरान लोगों को घरों से निकालकर मारा गया था, जिससे 30 लोग घायल हुए थे,कुछ दिनों बाद घटना का एक गवाह मृत पाया गया था, पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की थी

मामले में कुल 101 लोगों को सजा सुनाई गई थी,सजा देते हुए कोर्ट ने कहा था कि इस फैसले से दलित समुदाय में न्याय की भावना जगेगी,कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह घटना साधारण नहीं लगती, इसलिए कड़ी सजा देना जरूरी है.

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति