सिवान में दो मौलानाओं पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरे गंभीर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के सिवान जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो मौलानाओं पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक मौलाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के मंद्रपाली गांव की है।

*ड्राइवर से विवाद के बाद हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात दो मौलाना ट्रेन से उतरकर मंद्रपाली गांव जाने के लिए एक स्कॉर्पियो गाड़ी बुक की थी। जब वे गाड़ी में सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में ड्राइवर से किराए को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाड़ी में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान, अचानक आधा दर्जन हमलावरों ने मौलानाओं पर हमला बोल दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगे।

*एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
चाकू के गहरे घाव लगने से मीरगंज निवासी मौलाना दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरौंदा निवासी मौलाना अब्दुल बारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने दोनों को मृत समझकर वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने घायल मौलाना को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया।

*पुलिस जांच में जुटी, दो संदिग्ध हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए छानबीन जारी है।

*सिवान पुलिस का बयान
सिवान एसपी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया,
“देर रात दो मौलाना रेलवे स्टेशन से अपने घर लौटने के लिए गाड़ी बुक कर रहे थे। रास्ते में किराए को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई और अब्दुल बारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच जारी है, दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”

*इलाके में दहशत, न्याय की मांग
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा हो सके।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति