बेतिया:इंटर की परीक्षा देकर लौटी नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, जीजा पर यौन शोषण का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के बेतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस मामले में एक नाबालिग लड़की ने अपने जीजा पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। घटना ने न केवल समाज को झकझोर दिया है बल्कि यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बच्चियां अपने घरों में भी सुरक्षित हैं।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है। इंटर की परीक्षा देकर लौटी एक नाबालिग लड़की ने गुरुवार रात अचानक पेट दर्द की शिकायत की। जब परिजन उसे बेतिया जीएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे गर्भवती पाया। कुछ देर बाद नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया।

*जीजा करता था शोषण, नाबालिग ने खोली चुप्पी

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी रजनीश कांत प्रियदर्शी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया कि पिछले एक-डेढ़ साल से उसका जीजा उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। डर और लोकलाज के कारण वह किसी से कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

प्रियदर्शी ने बताया, “नाबालिग ने कल इंटर की परीक्षा दी थी। घर लौटने के बाद देर रात उसे पेट में दर्द हुआ। जब उसे अस्पताल लाया गया, तो उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका जीजा पिछले कई महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।”

*नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़ा गया
यह मामला तब सामने आया जब अस्पताल के बेड पर रो रही नवजात बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल सका। अस्पताल कर्मियों ने जब बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की, तो पता चला कि बच्ची की मां वहीं खड़ी थी।

*पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की का लंबे समय तक यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। फिलहाल आरोपी जेल में है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल

यह घटना समाज के उस घिनौने पक्ष को उजागर करती है, जहां घर में ही बच्चियों का यौन शोषण किया जाता है। यह घटना सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का विषय भी है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति