चुनाव आयोग अपनी पीठ थपथपाने में माहिर, लेकिन झूठ क्यों फैला रहा है?: माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भाकपा(माले) महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग अपनी पीठ थपथपाने में तो माहिर है, लेकिन राजनीतिक दलों के बारे में झूठ फैलाने का क्या मतलब है?

उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) सहित कई राजनीतिक दलों ने एसआईआर (SIR) के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और इस प्रक्रिया के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। “ऐसे में आयोग का यह दावा कि सभी दलों ने एसआईआर की सराहना की और बधाई दी, पूरी तरह झूठ है,” माले महासचिव ने कहा।

भट्टाचार्य ने बताया कि शनिवार को पटना में आयोग के साथ हुई बैठक में माले के शिष्टमंडल ने चुनाव आयोग को उसकी लापरवाहियों के लिए जिम्मेदार ठहराया था। “इसके बावजूद आयोग ने बयान जारी कर भ्रामक जानकारी दी,” उन्होंने आरोप लगाया।

भाकपा(माले) ने पटना में चुनाव आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में एसआईआर और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर कई सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि ड्राफ्ट सूची में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, और फाइनल सूची में 3 लाख 66 हजार नाम और काट दिए गए हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि इतने बड़े पैमाने पर नाम किस आधार पर हटाए गए और उनसे जुड़ी जानकारी अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

माले ने मांग की है कि हटाए गए मतदाताओं की बूथवार सूची और कारण सहित विवरण तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

पार्टी ने एसआईआर की सूची में महिला मतदाताओं की घटती संख्या पर भी सवाल उठाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार की जनगणना के अनुसार पुरुष-महिला अनुपात 914 है, जबकि एसआईआर में यह घटकर 892 बताया गया है। माले ने आयोग से पूछा है कि यह गिरावट किन कारणों से हुई और इसका जिम्मेदार कौन है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कुछ अख़बारों के मुताबिक 6 हजार लोगों की नागरिकता संदिग्ध बताई गई है। पार्टी ने मांग की है कि ऐसे सभी नाम और उनके नागरिकता संदिग्ध घोषित करने के कारण सार्वजनिक किए जाएं।

माले ने कहा है कि बहुचरणीय चुनाव प्रक्रिया “खर्चीली और थकाऊ” होती है, खासकर छोटे दलों के लिए। पार्टी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में ही संपन्न कराए जाएं।

भाकपा(माले) ने आरोप लगाया है कि राज्य के कई जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को नज़रअंदाज़ कर कनिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षक (Parading Officer) बनाया जा रहा है। भोजपुर जिले से मिली जानकारी के अनुसार दलित, मुस्लिम और कमजोर तबकों के अधिकारियों को दरकिनार किया जा रहा है। पार्टी ने आयोग से इस पर तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है।

माले ने कहा कि पोलिंग एजेंटों को मतदान के दिन फॉर्म 17C नहीं दिया जाता, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठता है। पार्टी ने आयोग से यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि सभी बूथों पर यह फॉर्म समय पर और सही तरीके से दिया जाए।

माले ने यह भी कहा कि बूथों की संख्या बढ़ने के बावजूद दलितों और मुसलमानों की बस्तियों में मतदान केंद्र नहीं बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि कमजोर समुदायों के मोहल्लों में बूथ स्थापित किए जाएं, और आवश्यकता पड़ने पर चलंत बूथ (Mobile Booths) की व्यवस्था की जाए।

भाकपा(माले) ने कहा कि चुनाव आयोग को इन सवालों और सुझावों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि आम मतदाताओं का भरोसा चुनाव प्रक्रिया पर कायम रह सके।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति