झारखंड:खूंटी में 3 नाबालिगों से 18 दरिंदों ने किया गैंगरेप!SDPI प्रदेश अध्यक्ष हंजला शेख बोले–’सख्त सजा मिले दोषियों को’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह से लौट रही 3 नाबालिग लड़कियों के साथ 18 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश फैला दिया है।

घटना पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हंजला शेख ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “18 दरिंदों द्वारा 3 मासूम बच्चियों की इज्जत को तार-तार करना हमारे समाज पर एक बदनुमा धब्बा है। दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।”

सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल
हंजला शेख ने कहा कि झारखंड में महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा, “सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन महिलाएं और बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।”

सोशल मीडिया पर उठाई आवाज
SDPI नेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर समाज से अपील की कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ निंदा करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि दोषियों को फांसी जैसी सजा दिलाने के लिए दबाव बनाना जरूरी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने मामले में अब तक कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और बाकी की तलाश जारी है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनता में आक्रोश, प्रदर्शन जारी
इस घटना के खिलाफ खूंटी, रांची और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

मोहम्मद हंजला शेख ने कहा कि SDPI न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और अगर प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति