गया में बाबा बागेश्वर गयाजी का भव्य आगमन।श्रद्धालुओं के बीच हिंदू राष्ट्र का संदेश،हिन्दू राष्ट्र के लिए विशेष यात्रा की घोषणा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बाबा बागेश्वर के नाम से जाना जाता है, विशेष विमान से गया हवाई अड्डे पर पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उन्हें सीधे बोधगया स्थित संबोधि रिजॉर्ट ले जाया गया, जहां वे आगामी चार दिनों तक प्रवास करेंगे।

पितृपक्ष के इस अवसर पर बाबा बागेश्वर ने त्रिपिंडी श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया और बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाबा बागेश्वर ने अपने प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण व कई आपत्तिजनक बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही अघोषित रूप से हिंदू राष्ट्र है और इसे घोषित रूप से हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। इसके लिए वे 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे, ताकि इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं के मुफ्त होने की जरूरत पर जोर दिया और कहा, “आज इस देश में शराब सस्ती और दवाएं महंगी हैं। अगर शिक्षा और स्वास्थ्य निःशुल्क होंगे, तभी भारत विश्व गुरु बन सकेगा।”

नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयघोष को अभूतपूर्व बताते हुए बाबा ने कहा कि यह सामाजिक समरसता का प्रतीक है और देश की स्थिति के प्रति सजग रहना जरूरी है।

बाबा बागेश्वर अपने गया प्रवास के दौरान पितृपक्ष के महत्व को रेखांकित करते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का आह्वान कर रहे हैं। 7 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली पदयात्रा में वे हिंदू राष्ट्र और सनातनी संस्कृति का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति