हरिद्वार: सरकारी ज़मीन पर बनी रोशन अली शाह बाबा की मजार पर प्रशासन की कार्रवाई

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

हरिद्वार में सरकारी ज़मीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने बहादराबाद गंगनहर पटरी पर बनी सय्यद बाबा रोशन अली शाह दरगाह को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार को की गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।

एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि गंगनहर पटरी पर अवैध रूप से मजार बनाई गई थी, जिसे शासन, हाईकोर्ट और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के तहत हटाया गया। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिया है कि भविष्य में इस ज़मीन पर कोई अतिक्रमण न होने पाए।

सीओ (सदर) निहारिका सेमवाल ने कहा कि अवैध ढांचों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। गंगनहर पटरी से अतिक्रमण हटाने के दौरान एहतियातन सुरक्षा बल तैनात किया गया ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

यह कार्रवाई उत्तराखंड में सरकारी ज़मीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के व्यापक अभियान का हिस्सा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध निर्माण, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सरकारी ज़मीनों पर अवैध निर्माण न करें और कानून का पालन करें।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति