‘आई लव मोहम्मद’ विवाद में बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रज़ा सहित 8 जेल भेजे गए; बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

‘आई लव मोहम्मद’ अभियान को लेकर उत्तरार्देश के बरेली में भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख़्त कार्रवाई करते हुए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना रज़ा और उनके सात साथियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे बरेली शहर में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का तत्काल आदेश जारी किया है।

घटनाक्रम की शुरुआत कानपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ संदेश वाले बोर्ड लगाने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद हुई। इसी विरोध में मौलाना तौकीर रज़ा ने शुक्रवार की नमाज़ के बाद प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
बावजूद इसके, बड़ी संख्या में समर्थक मौलाना रज़ा के निवास और अला हज़रत दरगाह के आसपास जमा हो गए। पुलिस के रोकने पर भीड़ हिंसक हो गई।

आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस झड़प में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।जबकि आम लोगों का कहना है कि पुलिस ने ही लाठी चार्ज किया और बड़ी संख्या में लोगों को घायल कर दिया गया!
डीआईजी एके साहनी ने इसे एक ‘पूर्व नियोजित साजिश’ करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और ‘मिसाल’ बने, ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा भड़काने, सरकारी काम में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न थानों में 10 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं।

मुख्य आरोपी: गिरफ्तार किए गए 8 लोगों में मौलाना तौकीर रज़ा प्रमुख हैं, जिनके ख़िलाफ़ 7 अलग-अलग मुक़दमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने 24 नामजद और 2000 अज्ञात उपद्रवियों के ख़िलाफ़ मामले दर्ज किए हैं। लगभग 40 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है!पुलिस ने घटनास्थल से तमंचे, पेट्रोल की बोतलें और लाठी-डंडे बरामद होने की भी जानकारी दी है।

घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना नाम लिए मौलाना रज़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि “एक मौलाना भूल गया कि यूपी की सत्ता में कौन है। अब दंगा करने से पहले ये सौ बार सोचेंगे।”

शहर में धारा 163 (बिना अनुमति प्रदर्शन पर रोक) प्रभावी है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति