आईआईटी मद्रास ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म SWAYAM Plus के जरिए अपनी पहल ‘AI for All’ के तहत छह मुफ्त एआई कोर्स पूरी तरह हिंदी में जारी कर दिए हैं।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2026 है। इस पहल का उद्देश्य भाषा की बाधा को दूर करना और एआई शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है।
आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों के अनुसार, इन कोर्सों में कोडिंग या पूर्व तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। केवल मूलभूत डिजिटल साक्षरता और सीखने की इच्छा पर्याप्त है।
उपलब्ध कोर्स
AI for Educators: शिक्षकों के लिए कक्षा और शिक्षा में एआई के प्रयोग पर केंद्रित।
AI in Physics: भौतिकी में एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोग।
AI in Chemistry: रसायन विज्ञान में मशीन लर्निंग का उपयोग।
AI in Accounting: वित्त और लेखांकन में एआई आधारित स्वचालन।
Cricket Analytics with AI: क्रिकेट डेटा और खेल विश्लेषण।
AI/ML using Python: पायथन के जरिए एआई और मशीन लर्निंग की मूल बातें।
हर कोर्स में वीडियो लेक्चर, रियल डेटा, केस स्टडी और प्रैक्टिकल अभ्यास शामिल हैं। इससे न केवल सीखने में मदद मिलती है, बल्कि रोज़गार-योग्यता और व्यावहारिक कौशल भी बढ़ते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण बातें
कोई पूर्व ज्ञान आवश्यक नहीं।
अध्ययन सामग्री 25–45 घंटे की है।
मुफ्त कोर्स के साथ प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन परीक्षा दी जा सकती है (सर्टिफिकेट शुल्क अलग)।
पंजीकरण के लिए इच्छुक उम्मीदवार SWAYAM Plus वेबसाइट पर जा सकते हैं!विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहल भाषाएं बाधाओं को दूर करके तकनीकी शिक्षा में समावेशन बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
