बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आगाज, कड़े नियम लागू

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल परीक्षा के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।

*कितने छात्र होंगे शामिल?

इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

*5 फरवरी तक जूता-मोजा पहनने की अनुमति

ठंड को देखते हुए बोर्ड ने 1 फरवरी से 5 फरवरी तक परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दी है। आगे मौसम की स्थिति को देखते हुए इस पर पुनर्विचार किया जाएगा।

*सख्त चेकिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग होगी

आनंद किशोर ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले पूरी जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी। अगर कोई परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पूरे परीक्षा केंद्र की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

*इन समयों से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा अनिवार्य

  • पहली पाली (सुबह 9:30 बजे शुरू) – परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।
  • दूसरी पाली (दोपहर 2:00 बजे शुरू) – परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना अनिवार्य है।

*यह गलती की तो 2 साल के लिए होगी परीक्षा से छुट्टी!

आनंद किशोर ने चेतावनी दी कि अगर कोई परीक्षार्थी पहली पाली में सुबह 9:00 के बाद या दूसरी पाली में दोपहर 1:30 के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो उसे दो साल के लिए परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही, ऐसे परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार बोर्ड ने परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी नियमों का पालन करें ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति