मुंबई-दिल्ली-रांची तक फैला कथित ISIS आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, अशहर दानिश गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने शुक्रवार को रांची के इस्लाम नगर स्थित तबारक लॉज से कथित ISIS आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उसके पास विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल, संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी देशभर में चल रहे व्यापक छापेमारी अभियान का हिस्सा है। अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लेने का दावा किया गया है और बारह ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश, दिल्ली में पकड़े गए आतंकी आफताब से संपर्क में था। आफताब मुंबई का निवासी है और कथित तौर पर यह नेटवर्क देश में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था।

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में तबारक लॉज में छापेमारी के दौरान पुलिस को संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि यह कथित मॉड्यूल युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में 21 स्थानों पर छापेमारी की। NIA का दावा है कि यह नेटवर्क भारत में युवाओं की भर्ती और आतंकी गतिविधियों के लिए संसाधन जुटा रहा था।

मुंबई निवासी मोहम्मद अखलिक मुजाहिद से भी पूछताछ की गई, जो कथित तौर पर इसी जिहादी नेटवर्क का हिस्सा था।

सुरक्षा एजेंसियों ने इस गिरफ्तारी को ISIS के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया। पुलिस और ATS टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के निशाने पर कौन-कौन से शहर और प्रतिष्ठान थे।

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि सुरक्षा एजेंसियां अब पहले से कहीं अधिक सक्रिय और समन्वित तरीके से आतंकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते नष्ट करने के लिए तत्पर हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति