जबलपुर में ननद-भाभी का इश्क: पति और परिवार को छोड़कर दोनों हुईं फरार, एफआईआर दर्ज

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जबलपुर में ननद-भाभी के रिश्ते से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी ही ननद के इश्क में घर-परिवार छोड़कर फरार हो गई। पति ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में ननद-भाभी की रोमांटिक चैटिंग का राज़ खुला।

जानकारी के अनुसार, अमरपाटन निवासी आशुतोष ने सात वर्ष पूर्व संध्या से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा भी है। पढ़ाई के लिए परिवार कुछ समय पहले जबलपुर शिफ्ट हुआ था। इसी दौरान आशुतोष की ममेरी बहन मानसी का घर पर आना-जाना शुरू हुआ। बातचीत और साथ समय बिताने के चलते संध्या और मानसी के बीच नज़दीकियां बढ़ीं।

12 अगस्त को संध्या अचानक घर से लापता हो गई थी। अगले दिन वह रेलवे स्टेशन पर मिली और कुछ समय पति और बेटे के साथ रही। हालांकि, 22 अगस्त को वह मोबाइल घर पर छोड़कर बाहर गई और वापस नहीं लौटी।

बाद में जब पति ने पत्नी का फोन खंगाला तो उसमें ननद और पत्नी के बीच की रोमांटिक चैटिंग देखकर वह दंग रह गया। इसके बाद उसने घमापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि महिला अपना मोबाइल घर पर छोड़ गई है, जिससे लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही है। हालांकि, कुछ तकनीकी साक्ष्य मिले हैं और उनके आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति