जन सुराज ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, प्रशांत किशोर, उदय सिंह, मनोज भारती, मौलाना शाहनवाज़ बदर क़ासमी और आफ़ाक़ अहमद शामिल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार को अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी के संस्थापक और मुख्य रणनीतिकार प्रशांत किशोर को सूची में शीर्ष स्थान पर रखा गया है। उनके साथ वरिष्ठ नेता उदय सिंह और मनोज भारती को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

पार्टी ने अपनी समावेशी नीति को आगे बढ़ाते हुए चार प्रमुख मुस्लिम चेहरों को भी प्रचारक सूची में शामिल किया है। इनमें एमएलसी आफ़ाक़ अहमद, मशहूर इस्लामी स्कॉलर मौलाना शाहनवाज़ बदर क़ासमी, सामाजिक कार्यकर्ता मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतर्वेदी, और युवा नेता दानिश ख़ान शामिल हैं।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा “हमारी कोशिश है कि समाज के हर तबके की आवाज़ हमारी चुनावी मुहिम का हिस्सा बने। जन सुराज एक नई राजनीति की शुरुआत कर रहा है जो एकता, विकास और समानता पर आधारित है।”

पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, ये सभी प्रचारक राज्य के अलग-अलग इलाकों में जाकर जनता से संवाद करेंगे, जन सुराज के विज़न और नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जन सुराज की यह प्रचारक टीम न सिर्फ़ रणनीतिक विविधता का उदाहरण है, बल्कि सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सौहार्द और जनभागीदारी की राजनीति को भी मज़बूती देने वाली है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति