
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “यहां (झारखंड में) न एनआरसी लागू होगा और न यूसीसी होगा,यहां सिर्फ सीएनटी एसपीटी होगा”
उन्होंने आगे कहा कि “ये लोग (भाजपा के लोग) घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं,ये विषैला जहर उगलते हैं,उनके आगे विषधर भी असफल है,इन लोगों से बच के रहना है,5 वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया या आप सभी ने देखा है”
हेमंत सोरेन ने कहा कि “जुमलाबाज भाजपा के लोग यहां आने वाले हैं,ये लोग यहां का बेटा, आदिवासी-मूलवासी को हटाना चाहते हैं,जब हम लोग आपके लिए काम करना यहां शुरू किया,सरकार गठन के बाद तो इन लोगों ने झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया,इन्हें यहां के आदिवासी- मूलवासी दलित, पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है, उन्हें यहां से मतलब है तो यहां के खनिज संपदा से मतलब है और झारखंड के खनिज संपदा का 1 लाख 36 हजार करोड़ हमारा बकाया ये नहीं दे रहे हैं”