जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2024-25 में लेफ्ट गठबंधन का दबदबा कायम!आइसा-डीएसएफ गठबंधन ने तीन प्रमुख पद जीते, केंद्रीय पैनल में नौ साल बाद एबीवीपी की वापसी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनावों में वामपंथी गठबंधन (आइसा-डीएसएफ) ने तीन प्रमुख केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लगभग नौ साल के बाद संयुक्त सचिव पद पर कब्जा किया है।

केंद्रीय पैनल के परिणाम

अध्यक्ष: नितीश कुमार (आइसा) — 1,702 वोट

उपाध्यक्ष: मनीषा (डीएसएफ) — 1,150 वोट

महासचिव: मुंतेहा फातिमा (डीएसएफ) — 1,520 वोट

संयुक्त सचिव: वैभव मीणा (एबीवीपी) — 1,518 वोट

एबीवीपी के वैभव मीणा ने 85 वोटों के अंतर से आइसा के नरेश कुमार को हराया। यह जीत 2015-16 के बाद एबीवीपी की पहली केंद्रीय पैनल में वापसी है।

काउंसलर सीटों पर एबीवीपी की बढ़त

एबीवीपी ने दावा किया है कि उन्होंने 44 में से 24 काउंसलर सीटें जीती हैं, जो 1999 के बाद से उनकी सबसे बड़ी सफलता है।
इंजीनियरिंग, संस्कृत और इंडिक स्टडीज और सोशल साइंसेज जैसे स्कूलों में एबीवीपी को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।

वामपंथी गठबंधन की प्रतिक्रिया

आइसा-डीएसएफ गठबंधन ने इस जीत को नई शिक्षा नीति (एनईपी) के खिलाफ छात्रों के जनादेश के रूप में देखा है।
उनका कहना है कि आरएसएस-भाजपा समर्थक शिक्षकों की नियुक्ति और पीएचडी प्रवेश में धांधली के बावजूद छात्रों ने प्रगतिशील राजनीति पर विश्वास जताया है।

एबीवीपी का बयान

एबीवीपी ने अपनी जीत को “जेएनयू के राजनीतिक परिदृश्य में ऐतिहासिक बदलाव” बताया।
नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने इसे “आदिवासी चेतना और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत” करार दिया।

चुनाव प्रक्रिया

चुनाव 25 अप्रैल को आयोजित हुए, जिसमें लगभग 5,500 छात्रों ने मतदान किया, जो कुल मतदाताओं का लगभग 70 प्रतिशत है।
इस बार चुनावों में वामपंथी गुटों में भी फूट दिखी, जहां आइसा और डीएसएफ ने मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि एसएफआई,आईएसएएफ,पीएसए ने वापसा के साथ मिलकर अलग से गठबंधन बनाया।

जेएनयू छात्रसंघ चुनावों ने एक बार फिर वामपंथी प्रभाव को बरकरार रखा है, हालांकि एबीवीपी की केंद्रीय पैनल में वापसी और काउंसलर सीटों पर बढ़त ने भविष्य में छात्र राजनीति में नए समीकरणों की संभावना को भी जन्म दिया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति