
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय (जेएनयू) में छात्रों के बीच हुए हंगामे के बीच एबीवीपी ने दलित छात्रों को “दो बाप की औलाद” और दलित समुदाय से आने वाले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष धनंजय को “नीच” कहा
छात्र संगठन आइसा की जेएनयू यूनिट ने अपने प्रेस रिलीज़ में इन आरोपों के साथ ये भी आरोप लगाया है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज से आने वाले जेएनयू छात्रसंघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी मुहम्मद साजिद को धमकाया कि “तुमको भी नजीब बना देंगे”
छात्रों का कहना है कि “जेएनयू में इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी (आईसीसी) के चुनाव और जेएनयू छात्रसंघ से जीएस कैश पद के ख़त्म होने से पैदा हुए लैंगिक न्याय के सवाल को लेकर छात्र,छात्राओं का जेनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) चल रहा था ,जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर माहौल ख़राब किया और छात्रों को धमकी दिया”