वक्फ बिल पर हो रही जेपीसी मीटिंग में हंगामा,ओवैसी व डी.राजा सहित 10 सांसद एक दिन के लिए सस्पेंड

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) वक्फ बोल को लेकर दिल्ली में हो रही जेपीसी की मीटिंग में ज़बरदस्त हंगामा हो गया है,मीटिंग में जब जम्मू कश्मीर के नेता मीर वाइज से सुझाव लिए जा रहे थे तब बीजेपी के निशिकांत दुबे और टीएमसी के कल्याण बनर्जी के बीच तकरार इतनी बढ़ी की मार्शल को बुलाना पड़ा

हंगामा के बीच ही निशिकांत दुबे की अपील पर जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने 10 सांसदों को जेपीसी से एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है!सस्पेंड होने वाले सांसदों में कल्याण बनर्जी,मोहम्मद जावेद,ए.राजा,असदुद्दीन ओवैसी,नसीर हुसैन,मोहिबुल्लाह,मोहम्मद अब्दुल्ला,अरविंद सावंत,नदीम-उल हक,इमरान मसूद शामिल हैं

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद नासीर हुसैन बैठक से बाहर चले गए और संवाददाताओं से कहा कि समिति की कार्यवाही एक “तमाशा” बन गई है,उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित संशोधनों की खंड-दर-खंड जांच के लिए 27 जनवरी को होने वाली बैठक को 30 जनवरी या 31 जनवरी तक के लिए टाल दिया जाए, जेपीसी की बैठक 27 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है

विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि “भाजपा वक्फ संशोधन विधेयक पर रिपोर्ट को शीघ्र स्वीकार करने पर जोर दे रही है”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति