बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केकेसी की रणनीतिक बैठक, डॉ. उदित राज बोले – “कामगारों की आवाज़ बनेगी कांग्रेस

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) ने पटना स्थित सदाकत आश्रम में रणनीतिक बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य एजेंडा था “कैसे केकेसी आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सहयोग में भूमिका निभा सकती है।”

बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि असंगठित कामगारों और कर्मचारियों की समस्याओं को सामने लाकर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक अधिकार दिलाना।

प्रदेश कोऑर्डिनेटर कुणाल कुमार ने कहा “केकेसी बिहार इकाई कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को हर कामगार और कर्मचारी तक पहुँचाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में हम बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करेंगे और जनता तक पार्टी का संदेश पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”

बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाएगा, असंगठित कामगारों और कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर करेगा और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुँचाएगा।

प्रदेश इकाई के अन्य प्रमुख पदाधिकारी शिवदानी पटेल, लालू डांगी और अमित चंद्रवंशी भी बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा जनता के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए जोश और उत्साह व्यक्त किया।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति