सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात: युवती की बेरहमी से हत्या, 5 टुकड़ों में मिला शव

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के सुपौल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक अज्ञात युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। शव के पांच टुकड़े कर अलग-अलग बोरियों में फेंका गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को जांच के लिए बुलाया है।

*नदी किनारे से आ रही थी दुर्गंध
यह घटना सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा पंचायत के वार्ड 11, परड़ी गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार दोपहर नदी किनारे से तेज दुर्गंध आ रही थी। पहले तो लोगों को लगा कि किसी जानवर का शव पड़ा होगा, लेकिन जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां दो बोरियां पड़ी देखीं, जिनसे बदबू आ रही थी।

*बोरी में मिले शव के टुकड़े
ग्रामीणों ने जब हिम्मत जुटाकर बोरियों को खोला तो उनके होश उड़ गए। अंदर एक युवती का शव टुकड़ों में बंधा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत इस भयावह घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुपौल नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया।

*कटा हुआ शव, सिर गायब
पुलिस के मुताबिक, दो बोरियों से युवती का शव बरामद किया गया। एक बोरी में युवती के हाथ, पैर, ब्रेस्ट और अन्य अंग मिले, जबकि दूसरी बोरी में 100 मीटर की दूरी पर कटा हुआ शरीर बरामद हुआ। हालांकि, युवती का सिर अब तक नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक सिर का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

*हत्या कर पहचान छिपाने की आशंका
पुलिस का मानना है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कहीं और फेंक दिया गया है। शव की हालत को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या के चार-पांच दिन बाद शव को नदी किनारे फेंका गया होगा। पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है ताकि शव की शिनाख्त हो सके।

*पुलिस की जांच जारी
नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया, “युवती के सिर की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हत्या और शव को ठिकाने लगाने की साजिश के पीछे की वजह तलाशने के लिए आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। शव की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति