लालू यादव की तबीयत में सुधार: डॉक्टरों ने दी जानकारी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती लालू यादव की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

लालू यादव को बुधवार को पीठ में गंभीर सूजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पटना से दिल्ली एम्स लाया गया था। यहां डॉक्टर राकेश यादव के नेतृत्व में उनकी देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लालू यादव की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, जिन्होंने पहले उन्हें किडनी दान की थी, ने बताया कि उनके पिता की स्थिति में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही समर्थकों के बीच लौटेंगे।

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पहले से ही किडनी, हृदय रोग और मधुमेह जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें उन्नत उपचार के लिए दिल्ली लाया गया था।

राजद समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति