मध्य प्रदेश: नीमच में भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन! मॉब लिंचिंग, बुलडोज़र कार्रवाई और वक्फ क़ानून संशोधन के खिलाफ 9 सूत्रीय मांगें

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत में मुसलमानों के खिलाफ जारी हिंसा, मॉब लिंचिंग, धार्मिक स्थलों पर बुलडोज़र कार्रवाई और वक्फ क़ानून में संशोधन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने सोमवार को नीमच ज़िला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

ज्ञापन में मुस्लिम समाज के विरुद्ध बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं पर चिंता जताते हुए 9 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं, जिनमें मॉब लिंचिंग के दोषियों को सख़्त सज़ा, बुलडोज़र पीड़ितों के पुनर्वास, वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को रद्द करने जैसी अहम बातें शामिल हैं।

भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा द्वारा 14 जून 2024 से देश के 31 राज्यों के 568 ज़िलों में ज्ञापन देने का अभियान चलाया जा रहा है। नीमच में आज इसका एक और चरण पूरा हुआ।

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती तौसीफ सिद्दीकी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुसलमानों की सुरक्षा, न्याय और धार्मिक आज़ादी को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति से 9 अहम मांगें की गई हैं:

1.मॉब लिंचिंग के दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सज़ा दी जाए – फांसी या आजीवन कारावास।
2.मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवज़ा, एक सरकारी नौकरी और परिवार को स्थायी सुरक्षा प्रदान की जाए।
3.हिंसा फैलाने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
4.बुलडोज़र कार्रवाई से उजड़े लोगों का पुनर्वास और मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाए।
5.जबरन विस्थापित लोगों को ₹50 लाख तक की आर्थिक क्षतिपूर्ति दी जाए।
6.इस्लामिक धरोहरों और धार्मिक पुस्तकों की सुरक्षा हेतु कड़ा कानून बनाया जाए।
7.कम्युनल वायलेंस प्रिवेंशन एक्ट लागू किया जाए।
8.वक्फ संशोधन विधेयक 2025, जो संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है, उसे तत्काल रद्द किया जाए।
9.योग्य मदरसों को मान्यता देकर मदरसा बोर्ड की शीघ्र बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाए।

भारत मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश्वर राठौर ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार मांगों पर शीघ्र अमल नहीं करती है, तो संगठन राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगा।

ज्ञापन का वाचन आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के ज़िला अध्यक्ष ओमप्रकाश कंडारा ने किया। इस मौके पर भीम आर्मी, एसडीपीआई, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति