मगध में राजनीतिक हलचल तेज, एनडीए में संतोष सुमन को डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग बुलंद

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद एनडीए में सत्ता-साझेदारी को लेकर मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री पदों के बंटवारे पर विचार-विमर्श जारी है। इसी बीच गया और मगध क्षेत्र से हम (HUM) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व निवर्तमान मंत्री संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। एनडीए के सहयोगी दलों के कई नेताओं ने यह कहकर दबाव बढ़ा दिया है कि सुमन को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से मगध क्षेत्र के विकास की नई राह खुलेगी।

जदयू और हम के स्थानीय नेताओं की मानें तो मगध क्षेत्र में कई विकास योजनाएं वर्षों से लंबित हैं। उनका तर्क है कि संतोष सुमन के डिप्टी सीएम बनने से इन योजनाओं को गति मिल सकती है।

जदयू नेता सब्लू खान ने कहा कि यह मांग जनता की ओर से उठ रही है।
उन्होंने कहा, “इमामगंज और आसपास के क्षेत्रों में ग्यारह महीने में जितना विकास हुआ, उतना आजादी के बाद किसी ने नहीं किया। जनता की यही इच्छा है कि संतोष सुमन को डिप्टी सीएम बनाया जाए।”

जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अलेक्जेंडर खान का कहना है कि संतोष सुमन महादलित समाज से आते हैं और समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा, “महादलितों के उत्थान और क्षेत्रीय संतुलन के लिए यह कदम महत्वपूर्ण होगा। मुझे नहीं लगता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मांग पर आपत्ति करेंगे।”

हम पार्टी के नेता दिवाकर कुमार ने भी इस मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार को मिले प्रचंड जनादेश के बाद जनता विकास को लेकर आशान्वित है।
“यह समय है जब महादलित समाज को मजबूत नेतृत्व दिया जाए। सुमन को डिप्टी सीएम बनाया जाना मील का पत्थर साबित होगा,” उन्होंने कहा।

उधर, स्वयं संतोष कुमार सुमन ने उपमुख्यमंत्री पद की अटकलों से किनारा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
उन्होंने कहा, “उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का कोई मामला नहीं है। एनडीए में जो तय होगा, हम उसी के अनुसार कार्य करेंगे। यह जनता की जीत है और जनता का आशीर्वाद सर्वोपरि है।”

एनडीए में शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मगध से उठी इस मांग ने सत्ता-समीकरण को और जटिल बना दिया है। अब सबकी निगाहें आगामी एनडीए बैठक पर हैं, जहां उपमुख्यमंत्री पद सहित महत्वपूर्ण मसलों पर अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति