एजाज अहमद ने सोनबरसा गांव में आयोजित बैठक में वक्फ संशोधन बिल और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के खिलाफ प्रतिरोध तेज करने की अपील की

वक्फ संशोधन बिल और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के खिलाफ सोनबरसा गांव के लोगों का बड़ा एलान, 9 मार्च को गांधी मैदान में हजारों लोग जुटेंगे

मुजफ्फरपुर (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स)

इंकलाबी नौजवान सभा मुजफ्फरपुर के उपाध्यक्ष एवं इंसाफ मंच मुजफ्फरपुर के कोषाध्यक्ष, एजाज अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को कुढनी प्रखंड के सोनबरसा पंचायत के सोनबरसा गांव में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वक्फ संशोधन बिल और उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया।

एजाज अहमद ने वक्फ संशोधन बिल को तुरंत वापस लेने और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के विरोध में निर्णायक प्रतिरोध की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों कदमों से समाज में असमानता और धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जा सकता।

एजाज अहमद ने जनता से अपील की है कि लोकतंत्र व संविधान पर बढ़ते हमले के खिलाफ भाकपा-माले के बैनर तले जारी संघर्ष को मज़बूत बनाने के लिए 9 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित “बदलो बिहार महाजुटान” में बड़ी संख्या में शामिल हों।

एजाज अहमद ने कहा कि इन दोनों बिलों से अल्पसंख्यक समुदायों, खासकर मुसलमानों, के अधिकारों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, और इसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस महाजुटान में हजारों-हजारों की संख्या में लोग एकजुट होंगे, ताकि सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि देश और राज्य की जनता उनके अधिकारों को किसी भी हालत में कमजोर नहीं होने देगी। “यह आंदोलन सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि न्याय और समानता के लिए लड़ाई का प्रतीक बनेगा। हम सब मिलकर इस लड़ाई को निर्णायक बनाएंगे,” एजाज अहमद ने यह भी बताया कि यह महाजुटान न केवल वक्फ संशोधन बिल और यूसीसी के खिलाफ है, बल्कि यह समाज में बढ़ती असहिष्णुता और असमानता के खिलाफ भी एक व्यापक संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण संघर्ष में भाग लें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों।

बैठक में मोहम्मद मुशताक, तमन्ने, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद अनजार, मोहम्मद फिरोज, हाफिज मोहम्मद जफर, शम्भुराम, मोहम्मद मोहसिन समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। सभी ने 9 मार्च को गंधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेने और इस आंदोलन को और ताकतवर बनाने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 9 मार्च को गंधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल किया जाएगा और वक्फ संशोधन बिल व यूसीसी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति