मनदीप–अजय गैंग का भंडाफोड़: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए दिल्ली तक हाईटेक हथियार सप्लाई, ISI कनेक्शन की जांच

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एक सुनियोजित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ISI से संभावित संबंधों के संकेत मिले हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से तुर्की एवं चीन निर्मित 10 अत्याधुनिक पिस्टल तथा 92 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि कुछ तस्कर दिल्ली में हथियारों की डिलीवरी देने की कोशिश में हैं। सूचना के आधार पर रोहिणी इलाके में टीम ने जाल बिछाया और संदिग्धों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों की क्वालिटी और नेटवर्क की संरचना यह संकेत देती है कि यह एक संगठित, हाई-फंडेड और तकनीकी रूप से अपडेटेड मॉड्यूल के रूप में काम कर रहा था।

जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित होता था। हथियार पहले तुर्की और चीन से पाकिस्तान भेजे जाते थे, इसके बाद ड्रोन के माध्यम से पंजाब में गिराए जाते थे। वहां से यूपी और पंजाब के तस्करों की मदद से इन्हें दिल्ली और अन्य राज्यों में पहुंचाया जाता था। भुगतान हवाला नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान भेजा जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप, अजय, दलविंदर और रोहन के रूप में की गई है। सभी आरोपी पंजाब और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और लंबे समय से विभिन्न गैंग्स के लिए सप्लायर के रूप में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार तस्कर लॉरेंस, बंबिहा, गोगी और हिमांशु भाऊ गिरोह सहित कई कुख्यात गैंगों को हथियार उपलब्ध कराते थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक इस नेटवर्क के जरिए भारत में कितनी खेप पहुंचाई गई और किन-किन गैंगों तक हथियार पहुंच चुके हैं। इस सिलसिले में मोबाइल लोकेशन, बैंक रिकॉर्ड, सोशल मीडिया एक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद से देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ऐसे माहौल में इस नेटवर्क का पकड़ा जाना एजेंसियों की जांच को और महत्वपूर्ण बना देता है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस तस्करी मॉड्यूल का कोई प्रत्यक्ष संबंध आतंकी मॉड्यूल से नहीं मिला है, लेकिन गैंगस्टरों के साथ कनेक्शन स्पष्ट रूप से सामने आया है।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि नेटवर्क के मास्टरमाइंड और पाकिस्तान कनेक्शन की पुष्टि होने के बाद जांच के दायरे को और विस्तृत किया जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति