“मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है” बयान पर सियासी संग्राम, बसपा ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर दिए गए विवादास्पद बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उदित राज ने सोमवार को एक वीडियो में कहा था, “मायावती ने सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया है, अब उनका गला घोंटने का समय आ गया है।”

इस बयान के बाद, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बहुजन समाज को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीते जी व उनके देहांत के बाद भी, करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों/बहुजनों के लिए उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली खासकर कांग्रेस पार्टी कभी भी इनकी सोच-नीतियों पर खरी व विश्वसनीय नहीं हो सकती।”

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने भी उदित राज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने यूपी पुलिस से 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “मैं यूपी पुलिस से साफ कहना चाहता हूं कि इस अपराधी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करें और कानून के तहत सख्त कार्रवाई करें, नहीं तो देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है।”

इस विवादास्पद बयान के बाद, बसपा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, जिससे राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है और राजनीतिक दलों के बीच यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति