Hazratbal विवाद से ध्यान भटकाने के लिए AAP विधायक मेहराज मलिक को निशाना बनाया गया : मेहबूबा मुफ्ती

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम दरअसल हज़रतबल प्रतीक विवाद से ध्यान भटकाने और असली जिम्मेदारों को बचाने के लिए उठाया गया है।

मेहराज मलिक, जो राज्य में AAP के अध्यक्ष भी हैं, को सोमवार को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में लेकर कटुआ जेल भेजा गया। प्रशासन का आरोप है कि उन्होंने डोडा ज़िले में सार्वजनिक व्यवस्था भंग की थी।

मुफ्ती ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हज़रतबल दरगाह में लगाए गए राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक स्तंभ) ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और वक़्फ़ बोर्ड को माफ़ी मांगनी चाहिए थी, पर इसके बजाय उन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए जिन्होंने विरोध दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर को हज़रतबल दरगाह में स्थापित प्रतीक के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रतीक को नुकसान पहुंचाया गया और बाद में पुलिस ने 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों पर राष्ट्रीय सम्मान अपमान अधिनियम सहित कई धाराएँ लगाई गई हैं।

विवाद पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष ओमर अब्दुल्ला ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि धार्मिक स्थल पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की ज़रूरत ही क्या थी। वहीं भाजपा नेताओं ने इस घटना को राष्ट्रविरोधी करार देते हुए सख़्त कार्रवाई की मांग की है।

मुफ्ती ने मेहराज मलिक की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की यह कोशिश जनता के गुस्से को और बढ़ाएगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति