वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ बिहार की मिल्ली जमातों का 26 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन,इमाम जुमे के खुतबे में वक़्फ़ की शरई हैसियत पर करेंगे तकरीर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हिदायत पर बिहार की तमाम मिल्ली जमातों ने वक़्फ़ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ 26 मार्च 2025, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गर्दनीबाग (धरना स्थल), पटना में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का एलान किया है। इस धरने में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की केंद्रीय क़ियादत के अलावा बिहार की सभी तंज़ीमें, जिम्मेदारान और मुताल्लिक़ीन शिरकत करेंगे।

मिल्ली जमातों ने सभी इमामों से अपील की है कि वे 22 मार्च, शुक्रवार के खुतबे में वक़्फ़ की शरई हैसियत, इसकी दीनी अहमियत और वक़्फ़ संशोधन बिल के नुकसानात पर रोशनी डालें, ताकि अवाम में इस विवादास्पद बिल के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके।

वक़्फ़ बिल के खिलाफ संगठित विरोध

मिल्ली जमातों ने इल्ज़ाम लगाया है कि केंद्र सरकार अपनी घटक पार्टियों की मदद से मुसलमानों की पवित्र इबादतगाहों और वक़्फ़ की जायदाद पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि “वक़्फ़ संशोधन बिल 2024 एक ज़ालिमाना क़ानून है, जिसके जरिए सरकार मुसलमानों को उनकी वक़्फ़ की जायदाद से बेदखल करना चाहती है”।

इमारते शरिया बिहार,ओडिशा व झारखंड, जमीयत उलेमा बिहार (अलिफ व मीम), जमाते इस्लामी हिंद, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल बिहार, जमीयत अहले हदीस, ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत बिहार, मजलिस इमामिया खुतबा व अईम्मा बिहार और ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस समेत सभी संगठनों ने इस बिल को भारतीय संविधान में दिए गए अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ बताया है।

वक़्फ़ एक शरई और दीनी मामला

मिल्ली क़ियादत का कहना है कि वक़्फ़ सिर्फ एक सामाजिक मामला नहीं बल्कि एक इबादत है, और कोई भी संशोधन जो वक़्फ़ की हिफाज़त को खतरे में डाले या वाक़िफ़ (दाता) की नीयत के खिलाफ हो, इस्लामी शरीअत में दखलअंदाजी के बराबर है, जिसे मुसलमान किसी भी सूरत में कबूल नहीं करेंगे।

अवाम से बड़ी तादाद में शिरकत की अपील

मिल्ली जमातों ने बिहार के अवाम, समाजी रहनुमाओं, इमामों और तमाम तबकों से इस तारीखी धरने में बड़ी तादाद में शिरकत की अपील की है, ताकि वक़्फ़ बिल के खिलाफ एक मज़बूत पैगाम दिया जा सके और सरकार को यह विवादित क़ानून वापस लेने पर मजबूर किया जा सके।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति