ईडी ने एसडीपीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.के फ़ैज़ी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार रात दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.के. फैज़ी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया है।

ईडी की टीम ने 28 फरवरी को केरल में फैज़ी के आवास पर छापा मारा था, जहां उनके वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच की गई थी। जांच एजेंसी का दावा है कि एसडीपीआई से जुड़े वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

देशभर में सक्रिय है एसडीपीआई

एसडीपीआई भारत के कई राज्यों में सक्रिय राजनीतिक दल है और स्थानीय निकाय चुनावों में इसका प्रभाव देखा गया है। खासतौर पर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और झारखंड में इसके कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम और पंचायत चुनाव जीत चुके हैं। देश के कई नगर निगमों में पार्टी के महापौर (मेयर) और उपमहापौर (डिप्टी मेयर) पद पर भी इसके नेता काबिज हैं।

मुस्लिम और अन्य वंचित समुदायों के मुद्दों पर सबसे सक्रिय पार्टी

एसडीपीआई को देश में मुस्लिम मुद्दों पर सबसे मुखर पार्टी माना जाता है। हाल ही में, वक्फ संपत्तियों को लेकर एसडीपीआई ने देशभर में सैकड़ों विरोध प्रदर्शन और कई बड़े सम्मेलन आयोजित किए हैं। इसके अलावा, पार्टी दलित (SC/ST), सिख और ईसाई समुदायों के मुद्दों पर भी सक्रिय रूप से काम करती रही है।

ईडी की इस कार्रवाई के बाद एसडीपीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति