मधुबनी में मजदूर मोहम्मद मुर्शीद को बांग्लादेशी कहकर भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीटा, गंभीर रूप से घायल। AIMIM के आदिल हसन ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।

बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के मजदूर नूरशीद आलम के साथ बिहार के ही मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के नंदी चकरा गांव में मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। पीड़ित वहां मजदूरी के लिए गया था।

नूरशीद आलम ने बताया कि, “मैं एक दुकान पर सामान लेने गया था। तभी एक युवक आया और बोला कि ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ बोलो। मैंने कहा कि हम ‘जय भारत’ बोल सकते हैं लेकिन ‘जय श्री राम’ नहीं। एक घंटे बाद वही युवक धमकाते हुए वापस आया और जबरदस्ती कहने के लिए मजबूर किया। मैंने मजबूरी में बोल दिया।”

पीड़ित ने आगे बताया, “कल हो कर काम पर गया और दोपहर में लंच के लिए बाहर गया। वापसी में दुकान के सामने 2-3 लोग खड़े थे। उन्होंने मुझे पकड़ लिया और कहा कि मैं बांग्लादेशी हूँ। इसके बाद मुझे 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए पीटा। मेरे नाक-मूंह से खून बह रहा था, लेकिन कोई मदद नहीं की। भीड़ ने धमकी दी कि मुझे काली मंदिर में चढ़ा देंगे और जिंदा गाड़ देंगे। वहां लगभग 50 लोग जमा थे और देर तक लात-घूसों से हमला करते रहे।”

पीड़ित के गांव वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानेदार ने कहा, “चोट लगी है, हम जांच कर रहे हैं। दुकानदार से भी पूछताछ हो रही है।” पीड़ित शुरू में मुकदमा दर्ज करने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन पुलिस की सलाह पर उन्होंने आवेदन दिया और एफआईआर दर्ज कर ली गई।

इस घटना के बाद पीड़ित के गांव के अन्य मजदूर भी डर के कारण काम छोड़कर अपने गांव लौट गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक तनाव और डर का माहौल पैदा करती हैं और मजदूरों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डालती हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति