मधुबनी में भीड़ हिंसा: BYO और SIO ने नूरसेद आलम के लिए इंसाफ़ की उठाई आवाज़,

बिहार के मधुबनी ज़िले के राजनगर थाना क्षेत्र नंदी चकदा में सुपौल निवासी नूरसेद आलम के साथ भीड़ हिंसा की घटना ने प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर दिया है। स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (SIO) बिहार और बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन (BYO) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए नूरसेद के लिए तुरंत इंसाफ़ और सुरक्षा की मांग की है।

एसआईओ और BYO के अनुसार, नूरसेद आलम रोजगार के सिलसिले में मधुबनी गए थे। 29 दिसंबर की रात कुछ असामाजिक तत्व उनके कमरे में घुस गए, उन्हें केवल दाढ़ी देखकर “बांग्लादेशी और पाकिस्तानी” कहा, गालियाँ दीं और ज़बरदस्ती “जय श्री राम” का नारा लगवाया। इस दौरान उनकी जान से मारने की धमकी देकर वीडियो भी बनाया गया।

अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे जब नूरसेद घर लौट रहे थे, तब लगभग 50 लोगों की भीड़ बाइक और गाड़ियों से उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटने लगी। इस हमले में नूरसेद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसआईओ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दनियाल अकरम और BYO के जेनरल सेक्रेटरी फैसल बाबर ने कहा “यह हमला केवल नूरसेद आलम पर नहीं, बल्कि संविधान, इंसाफ़ और इंसानियत पर हमला है। बिहार पुलिस की निष्क्रियता अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही है। हम मांग करते हैं कि नूरसेद के लिए तुरंत न्याय सुनिश्चित किया जाए।”

संगठनों ने पुलिस से आग्रह किया है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 190 और 196(2) के तहत एफआईआर दर्ज की जाए, सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित नूरसेद आलम को सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज, सुरक्षा और मुआवज़ा प्रदान किया जाए।

एसआईओ और BYO ने यह चेतावनी भी दी कि जब तक नूरसेद को न्याय नहीं मिलता, संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से संघर्ष जारी रखेंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति