उत्तरप्रदेश:ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा कर भीड़ ने मुस्लिम समाज के 03 भाइयों को चाकुओं से किया घायल,01 की हुई मौत,04 आरोपी गिरफ़्तार

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश में अंबाला से मेरठ के रास्ते में ट्रेन में एक मुस्लिम युवक तौहीद और स्टेशन पर उसके दो और भाइयों को कथित तौर पर चाकुओं से घायल कर देने का मामला सामने आया है

सूचना है कि तौहीद मेरठ से अंबाला अपने घर जा रहा था,तभी पवन,सुजीत,दीपक,मिथुन और अन्य लोगों ने उसे सीट पर बैठने देने को लेकर झगड़ा किया और फिर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया

तौहीद के दोनों भाई तालिब और तौसीफ़ उसे लेने स्टेशन पहुंचे और उसे ट्रेन से घायल स्थिति में निकाला,तभी आरोपियों ने इन दोनों भाइयों पर भी हमला कर इनको भी घायल कर दिया

सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों भाइयों को जगदीशपुर सीएचसी में एडमिट कराया गया,जहां तौहीद की मौत हो गई और बाकी दोनों भाइयों का इलाज चल रहा है

जगदीशपुर एसएचओ धीरेंद्र यादव ने कहा “चार आरोपी पवन,सुजीत,दीपक और मिथुन को पकड़ लिया है,बाकी फरार हैं, सभी आरोपी गौतमपुर कोतवाली लम्भुआ के रहने वाले हैं,परिजनों ने सुल्तानपुर GRP को तहरीर दी है”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति