हरिद्वार में युवक मुईब पर हमला, धार्मिक पहचान को लेकर पीटने का आरोप — अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास 26 जून की देर रात एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय मुईब के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र का निवासी है और इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य करता है।

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, मुईब को रात के समय कुछ अज्ञात लोगों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप घेरकर पीटा। परिवार का दावा है कि हमला धार्मिक पहचान के आधार पर किया गया। हालांकि पुलिस ने अब तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

हमले के बाद मुईब को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

परिवार ने कांखल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। धारा 147, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर छोड़ दिया गया। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घटना पर जनाधिकार पार्टी और खुदाई खिदमतगार जैसे संगठनों ने प्रतिक्रिया दी है। जनाधिकार पार्टी की प्रतिनिधि हेमा भंडारी ने कहा “यह घटना संविधान के मूल अधिकारों पर सीधा हमला है। पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसे मामलों में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जा सकती।”

कांखल थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि क्या सार्वजनिक स्थानों पर किसी की सुरक्षा उसकी पहचान पर निर्भर हो गई है? प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच ही पीड़ित परिवार को राहत दे सकती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति