मुहर्रम को लेकर बिहार पुलिस की अपील और दिशा-निर्देश जारी: जुलूस के लिए अनिवार्य होगा लाइसेंस, अफवाहों से बचने की अपील

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुहर्रम पर्व को लेकर बिहार पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर को शांतिपूर्वक और कानून का पालन करते हुए मनाएं।जारी इन दिशा-निर्देशों में “क्या करें” और “क्या न करें” की साफ-साफ सूची दी गई है।

बिहार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मुहर्रम का पर्व पारंपरिक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। किसी भी आयोजनकर्ता को जुलूस निकालने से पहले आवेदन में अपना नाम, पता, फ़ोन नंबर और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र देना होगा।

हर जुलूस में कम से कम 5 से 10 स्वयंसेवकों की सूची भी आयोजकों को देनी होगी, जो पुलिस के साथ मिलकर जुलूस की निगरानी करेंगे। जुलूस केवल निर्धारित मार्गों और समयसीमा के भीतर ही निकाले जा सकते हैं।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने से बचें और भड़काऊ बयानबाज़ी या पोस्टर का उपयोग न करें। जुलूस में शामिल लोगों को अनुशासन में रहना होगा और सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। छोटे बच्चों को भीड़ में लाने से बचने की सलाह दी गई है।

बिहार पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि बिना अनुमति के कोई भी जुलूस निकालना गैरकानूनी होगा। इसके अलावा, किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्टर, बैनर, नारों या भाषणों से बचना होगा। ध्वनि यंत्रों का प्रयोग निर्धारित समयसीमा और ध्वनि मानकों के अनुसार ही किया जा सकता है।

कोई भी धार्मिक या सामुदायिक भावना को आहत करने वाली गतिविधि प्रतिबंधित है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक फोटो या वीडियो पोस्ट या फॉरवर्ड न करें। शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर जुलूस में शामिल होना सख्त मना है।

तेज रफ्तार वाहन चलाना, स्टंट करना या यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी कृत्य पर कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में डायल 112 या नज़दीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

बिहार पुलिस ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी स्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

बिहार पुलिस ने यह भी दोहराया है कि वह आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24×7 तत्पर है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति