“मुस्लिम एंटरप्रेन्योरशिप समिट 22 जून को पटना के ज़कात भवन में — यूरेशिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान और इंसाफ़ टाइम्स की साझेदारी में, व्हाट्सएप (7047947406) के ज़रिए 18 जून तक करें रजिस्ट्रेशन”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुस्लिम समुदाय में कारोबारी सोच, आर्थिक बेदारी और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने के मक़सद से ‘मुस्लिम एंटरप्रेन्योरशिप समिट’ का आयोजन 22 जून 2025, रविवार को ज़कात भवन, पटना में किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन यूरेशिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कर रही है, जबकि इंसाफ़ टाइम्स इसका मीडिया पार्टनर है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी, जिसमें देशभर से मुस्लिम उद्यमी, बिज़नेस लीडर, स्टार्टअप्स, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा कारोबारी हिस्सा लेंगे। इस समिट का उद्देश्य मुस्लिम समाज में कारोबार की संस्कृति को मज़बूत करना, आर्थिक संभावनाओं की जानकारी देना और नेटवर्किंग के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना है।

जो भी लोग इस समिट में भाग लेना चाहते हैं, वे 18 जून 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन व्हाट्सएप के ज़रिए कर सकते हैं।
इसके लिए आयोजकों ने व्हाट्सएप नंबर: 7047947406 जारी किया है।

यूरेशिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों के अनुसार, यह सम्मेलन मुस्लिम युवाओं को कारोबार के क्षेत्र में आगे लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम क़दम है!

ज़रूरी जानकारी:

👉 समिट की तारीख: 22 जून 2025 (रविवार)
👉 समय: सुबह 10:30 बजे
👉 स्थान: ज़कात भवन, पटना
👉 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 18 जून 2025
👉 व्हाट्सएप नंबर: 7047947406

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति