मुज़फ़्फ़रनगर अजान विवाद: मुअज़्ज़िन इरफान पर पुलिसकर्मी को धमकी देने का आरोप, गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मदीना मस्जिद के मुअज़्ज़िन मोहम्मद इरफान को एक वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में इरफान कथित तौर पर एक पुलिस इंस्पेक्टर को गर्दन काटने तक की धमकी देते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह विवाद कुछ दिनों पहले तब शुरू हुआ था, जब पुलिस ने मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज़ की तीव्रता और अनुमति को लेकर कार्रवाई की थी। इरफान ने आरोप लगाया कि इस दौरान इंस्पेक्टर विनोद चौधरी ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। इसका एक अलग वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोग कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी जांच की मांग की है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्यों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल धमकी वीडियो पर कार्रवाई आवश्यक थी, लेकिन झड़प के दौरान दोनों पक्षों के दावों की सत्यता जांच के बाद तय की जाएगी और उसके अनुसार क़ानूनी कदम उठाए जाएंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति