
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) गृह मंत्री अमित शाह के ज़रिए बाबासाहब अंबेडकर के अपमान को लेकर जारी हंगामे के बीच उत्तरप्रदेश के एक सरकारी कर्मचारी ने बाबासाहब के अपमान से आहत हो कर नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया है
आगरा के जलकल विभाग में तैनात कर्मचारी राकेश शर्मा ने अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया है
राजेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “बाबा साहब देश के सर्वोच्च सम्मान (भारत रत्न) से सम्मानित व्यक्ति हैं, बाबा साहब के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करना उनके मानसिक स्तर को दर्शाता है,इस घटना ने उनकी अंतरात्मा को झकझोर दिया है, इस वजह से अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है”