पटना‑दिल्ली सियासत: NDA मंत्रिमंडल फॉर्मूला तय करने की कवायद तेज

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर पटना और दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अचानक दिल्ली बुलाया गया। दोनों नेता विशेष विमान से दिल्ली गए और केंद्रीय नेतृत्व के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह दौरा मंत्रिमंडल के बंटवारे और हिस्सेदारी पर अंतिम सहमति बनाने के लिए किया गया है।

संजय झा और ललन सिंह इस दौरे से पहले भी 14 नवंबर को दिल्ली गए थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद पटना लौटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विचार-विमर्श किया गया। सोमवार की रात फिर से दिल्ली बुलाए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल के गठन में हिस्सेदारी और पदों के बंटवारे को लेकर गहन चर्चा जारी है। एनडीए गठबंधन में “6 विधायक पर 1 मंत्री” के फार्मूले पर आम सहमति बनी हुई है। इस फॉर्मूले के मुताबिक लगभग 35–36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें बीजेपी को 15–16, जदयू को 14–15, LJP (रामविलास) को 3 और HAM तथा RLM को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।

डिप्टी मुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चा जारी है। संभावना है कि इस बार दो से तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएँ। भाजपा और गठबंधन के अन्य घटक दल इस मामले में अंतिम निर्णय के लिए दिल्ली में बैठकों में जुटे हैं।

गृह मंत्रालय को लेकर भी भाजपा की दावेदारी पर चर्चा हो रही है। हालांकि, जदयू के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे छोड़ने की संभावना कम मानी जा रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की कवायद जारी है।

20 नवंबर को गांधी मैदान, पटना में नई एनडीए सरकार की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले 19 नवंबर को पुरानी विधानसभा भंग करने और विधायक दल की बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नई सरकार का मंत्रिमंडल सिर्फ संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। डिप्टी मुख्यमंत्री और महत्वपूर्ण मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम सहमति बनना बाकी है।

पटना और दिल्ली दोनों तरफ लगातार चल रही बैठकों से यह स्पष्ट है कि अगले 24 से 48 घंटों में मंत्रिमंडल और पदों का अंतिम फार्मूला सामने आने की संभावना है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति