एनडीए पर संकट, चुनाव तक टूटने का दावा; महागठबंधन में 15–20 सितंबर तक सीट बंटवारे की रूपरेखा : पशुपति पारस

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बयान देते हुए आरएलजेपी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि विधानसभा चुनाव तक एनडीए गठबंधन टूट सकता है। उन्होंने दावा किया कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच सीट बंटवारे पर चल रहा विवाद गठबंधन को अस्थिर कर रहा है।

पारस ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे तो लगता है कि चुनाव आते-आते एनडीए बिखर जाएगा, टूट-फूट जाएगा, सही नहीं रहेगा।”

पारस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है और आने वाले सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की बैठकों में चर्चा चल रही है और 15 से 20 सितंबर के बीच सीट बंटवारा फाइनल कर दिया जाएगा।

चिराग पासवान के 47 से 120 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए पारस ने कहा, “अधिक सीट लेना समझदारी नहीं है। कम सीट लेकर ज्यादा सीट जीतना ही राजनीतिक बुद्धिमानी है।”
उनकी यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में भतीजे को चाचा की रणनीतिक सलाह के तौर पर देखी जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि एनडीए के भीतर सीटों को लेकर जारी खींचतान चुनाव से पहले ही गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर सकती है। दूसरी ओर, महागठबंधन में आरएलजेपी और जेएमएम जैसे दलों के शामिल होने से विपक्षी खेमे की स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति