“एनडीए का मिशन 2025: 225 सीटों के लिए किशनगंज में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, एकता का शानदार प्रदर्शन”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 6 फरवरी 2025 को किशनगंज के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम सेक्युलर, और रालोमो के प्रदेश अध्यक्षों सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम सेक्युलर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, और रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने किया।

अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि कुछ पार्टियां जाति और धर्म की राजनीति कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को हमें पूरा करना है। डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए का एकमात्र लक्ष्य है, “2025 में 225, एक बार फिर से नीतीश कुमार”। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सभी वर्गों और धर्मों के लोगों के लिए किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम उन्होंने किया है, स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी अन्य मुख्यमंत्री ने नहीं किया।

लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राज्य में 24 घंटे बिजली आपूर्ति और 2005 के बाद बिहार को मिले अच्छे नेतृत्व की सराहना की। हम सेक्युलर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में हुए सड़कों के निर्माण, नेशनल इंस्टीट्यूट्स की स्थापना और समग्र विकास की प्रशंसा की।

रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने 2025 में 225 सीटों के लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इर्शादुल्ला खान, पूर्व मंत्री नौशाद आलम, एनडीए संयोजक प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, लोजपा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन, आरएलएम के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम, हम जिलाध्यक्ष डॉ. शाहजहां, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आमिर मिन्हाज, जिला बीसूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप, डॉ. नूर आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर दास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के संयोजक जदयू मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह थे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने किया।

इस सम्मेलन में एनडीए के घटक दलों ने अपनी एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने के संकल्प को दोहराया। कार्यकर्ताओं ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कब्जा करने के लिए हुंकार भरी और आगामी चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का प्रण लिया।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति