नीतीश का बड़ा तोहफा: आंगनबाड़ी सेविका को 9 हजार, सहायिका को 4,500 मानदेय

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। सोमवार को उन्होंने घोषणा की कि अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹7,000 से बढ़ाकर ₹9,000 और सहायिकाओं का ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,500 किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके इसी योगदान को सम्मान देते हुए सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) के तहत छह प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और इन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं अहम भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को नए मानदेय के कार्यान्वयन का निर्देश दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इस फैसले को कैबिनेट से भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद राज्यभर में हजारों सेविकाओं और सहायिकाओं को सीधे इसका लाभ मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घोषणा चुनावी मौसम में महिलाओं और ग्रामीण समाज को साधने का एक बड़ा कदम है। हाल ही में सरकार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की थी। अब आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को मिला यह तोहफा सरकार की महिला-हितैषी छवि को और मजबूत करता है!

सरकार का दावा है कि मानदेय बढ़ने से न केवल आंगनबाड़ी कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि पोषण, स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा से जुड़ी ICDS की सेवाएं भी और प्रभावी हो सकेंगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति