इमारते शरीया और मिल्ली संगठनों के बहिष्कार से नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी नाकाम, जेडीयू के ग़ुलाम रसूल बलियावी और अहमद अशफाक करीम समेत कई अहम मुस्लिम नेता रहे ग़ैरहाज़िर, सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष इरशादुल्लाह की झूठी ख़बर बेनक़ाब

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी का इमारते शरीया बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य मिली संगठनों द्वारा किया गया बहिष्कार पूरी तरह सफल रहा। इस बहिष्कार के चलते इफ्तार पार्टी में मुस्लिम नेताओं की मौजूदगी ना के बराबर रही और मुस्लिम समाज में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखी गई।

बहिष्कार का असर: मुस्लिम नेता, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता नदारद

इफ्तार पार्टी में मिली संगठनों के किसी बड़े नेता ने शिरकत नहीं की। केवल मुफ्ती सुहैल क़ासमी और ख़ानक़ाहे मुनइमिया के सज्जादा नशीन मौलाना शमीमुद्दीन मुनअमिया ही इस इफ्तार में शामिल हुए, जबकि अन्य सभी प्रमुख धार्मिक और सामाजिक नेता, मुस्लिम एक्टिविस्ट, बुद्धिजीवी और प्रोफेसर इस कार्यक्रम से पूरी तरह ग़ायब रहे। माना जा रहा है कि यह बहिष्कार वक़्फ़ संशोधन बिल पर नीतीश सरकार के विवादास्पद रुख और मुस्लिम समुदाय की अनदेखी के खिलाफ किया गया।

नीतीश कुमार के मुस्लिम नेता भी रहे दूर, बहिष्कार का असर गहरा

सबसे अहम बात यह रही कि खुद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कई प्रमुख मुस्लिम नेता, जैसे कि मौलाना ग़ुलाम रसूल बलियावी और डॉ. अहमद अशफाक करीम भी इस इफ्तार पार्टी में नज़र नहीं आए। इनकी गैरमौजूदगी को मुस्लिम समुदाय में बढ़ती नाराज़गी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इफ्तार पार्टी की नाकामी छुपाने के लिए झूठी खबर फैलाने की कोशिश

इफ्तार पार्टी की विफलता के बाद, जनता दल यूनाइटेड के नेता और सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्लाह ने झूठी खबर फैलाने की कोशिश की कि “अमारते शरीया के नायब नाज़िम मुफ्ती सुहराब नदवी इफ्तार में शामिल हुए हैं।” लेकिन हकीकत यह है कि मुफ्ती सुहराब नदवी उस समय मुंबई में यात्रा पर थे। उन्होंने तुरंत बयान जारी कर स्पष्ट किया “मैं इस समय मुंबई में हूँ, इसलिए इफ्तार पार्टी में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। इस तरह की झूठी खबरें फैलाकर सच्चाई को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की जा रही है।”

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ग़ुस्सा, बहिष्कार की सफलता पर चर्चा

सोशल मीडिया पर इस बहिष्कार को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। मुस्लिम समुदाय के लोग उन चंद लोगों पर नाराजगी जता रहे हैं, जिन्होंने इस इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। खासतौर पर, अमारत-ए-शरीया और अन्य मिली संगठनों की अपील के बावजूद कुछ लोगों की मौजूदगी से मुस्लिम समाज में असंतोष बढ़ रहा है।

नीतीश सरकार के लिए बड़ा संदेश, मुस्लिम संगठनों की मांगों पर पुनर्विचार ज़रूरी

इमारते शरिया और अन्य मिली संगठनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि वह वक़्फ़ संशोधन बिल के समर्थन से पीछे हटें और मुस्लिम संगठनों के साथ सकारात्मक संवाद शुरू करें, ताकि वक़्फ़ संपत्तियों की संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह बहिष्कार मुस्लिम समाज में बढ़ती बेचैनी और सरकार से उनकी नाराजगी का स्पष्ट संकेत है। अगर सरकार ने इस ग़ुस्से को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में और बड़ा विरोध देखने को मिल सकता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति