नीतीश सरकार की बड़ी सौगात: 55,845 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, बोले CM – “शिक्षा हमारी प्राथमिकता”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 75वें जन्मदिन पर राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया। शनिवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित विशेष समारोह में 55,845 प्राथमिक शिक्षकों सहित कुल 59,028 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 2,532 माध्यमिक और 651 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को भी बहाल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने समारोह में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षकों की यह नई पीढ़ी बिहार के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।”

मंत्री को दिया सख्त संदेश
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर उपस्थित शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को निर्देश देते हुए कहा, “आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़े हो जाइए… ठीक से सब जगह करवाइए।” इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और मंत्रियों को अपने-अपने विभागों में कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।

शिक्षकों को मिला ‘विशिष्ट शिक्षक’ का दर्जा

नियुक्त हुए सभी शिक्षकों को राज्यकर्मी के रूप में ‘विशिष्ट शिक्षक’ का दर्जा प्रदान किया गया है। इस बहाली से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने और लाखों विद्यार्थियों को लाभ होने की उम्मीद है।

इस नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में उत्साह देखा गया। एक नियुक्त शिक्षक ने कहा, “लंबे समय से इंतजार था, आज सपना पूरा हुआ। अब हम बिहार की नई पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।”

बिहार सरकार की इस पहल को शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे राज्य के लाखों छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और शिक्षकों को सम्मानजनक करियर का अवसर मिलेगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति