नीतीश कुमार ने संत रविदास जयंती पर लालू-राबड़ी सरकार पर साधा निशाना, कहा- “अब लड़का-लड़की रात 11 बजे तक आराम से घूमते हैं

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बापू सभागार में संत रविदास जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य में उनके नेतृत्व में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए लालू-राबड़ी सरकार पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, “साल 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। अब लोग कितनी देर तक बाहर घूमते हैं। रात में 10-11 बजे तक लड़का-लड़की सभी लोग आराम से घूमते हैं। यह सब हमलोगों के आने के बाद ही संभव हुआ।”

बीजेपी का नीतीश कुमार को समर्थन

मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने सहमति जताते हुए कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बड़ा बदलाव आया है। 2005 के पहले अपहरण उद्योग और अपराध चरम पर था। शिल्पी हत्याकांड, डॉक्टरों और स्कूली बच्चों का अपहरण जैसी घटनाएं आम थीं। लेकिन आज लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। लड़के-लड़कियां भी रात 11 बजे तक बिना डर के बाहर घूम सकते हैं।”

विपक्ष का पलटवार

मुख्यमंत्री के इस दावे पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा, “नीतीश कुमार सिर्फ पुरानी सरकार की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन आज भी बिहार में अपराध और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे हैं। इन पर उनकी सरकार चुप है।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संत रविदास के विचारों को याद करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास का संकल्प दोहराया।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति