“बिहार में 2030 तक नहीं है कोई वैकेंसी”,पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार ने दिया भाजपा और राजद को खुला संदेश

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार में राज्य के नेतृत्व को लेकर बहस तेज़ है और सरकार बदलने को लेकर भी मीडिया में चर्चा है,इस बीच नववर्ष पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने दो पोस्टर से हलचल मचा दिया है

जनता दल यूनाइटेड की तरफ़ से एक पोस्टर सामने आया है जिसमें नीतीश कुमार को विधासनभा की तरफ़ जाते हुए दिखाया जा रहा और उस में 2025 से लेकर 2030 तक के साल लिखे हैं,साथ ही उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह तीर का निशान भी बनाया गया है

जनता दल यूनाइटेड की तरफ़ से ये पोस्टर जारी कर घटक दल भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल को खुला संदेश दिया गया है कि “2030 तक मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी बिहार में नहीं है”

दूसरी तरफ़ नीतीश कुमार के बहुत करीबी नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जनसुनवाई के दौरान एक बैनर लगाया जिसमें लिखा था “2025:फिर से नीतीश”

जनता दल यूनाइटेड ने पिछले दिनों भी एक पोस्ट जारी किया था जिसमें कहा गया था कि “बात जब बिहार की हो,तो बात सिर्फ़ नीतीश कुमार की हो”

मालूम हो कि बिहार की राजनीति में दो बातें बहुत ज़्यादा चर्चा में है जिसमें से एक नीतीश कुमार के ज़रिए फिर से साथी बदलने या फिर से उपमुख्यमंत्री बदलने की आशंका है,तो दूसरी बात राजद व भाजपा दोनों के ज़रिए जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की खबर है

इस चर्चा के बीच ये बात भी सामने आ रही है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ कर नया गठबंधन भी बना सकते हैं, जो कि भाजपा और राजद दोनों से अलग नीतीश कुमार की अगुवाई में जनता के सामने होगा,इस गठबंधन में कांग्रेस और लोजपा के शामिल होने की भी संभावनाएं हैं

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति