नीतीश कुमार का लालू यादव पर हमला “मुस्लिम वोट लेकर कराते थे सांप्रदायिक झगड़े”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने मुस्लिम समुदाय के वोट तो लिए, लेकिन उन्हें सांप्रदायिक झगड़ों में उलझाए रखा। नीतीश कुमार ने 1989 में भागलपुर में हुए दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय करीब 1,000 लोग मारे गए थे, और तत्कालीन सरकारें इन दंगों को रोकने में नाकाम रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमलोग पहली बार सरकार में आए थे तो उस समय क्या स्थिति थी? शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था, यह बुरा हाल था। वे लोग समाज में हिंदू-मुस्लिम का भी झगड़ा कराते रहते थे। मुसलमानों के वोट तो वे ले लेते थे लेकिन झगड़ा होते रहता था।”

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2005-06 में राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी का सब तरह से सहयोग मिल रहा है।”

इससे पहले, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया। लालू यादव ने कहा, “नीतीश कुमार मेरे भाई जैसे थे, उन्होंने मुझे धोखा दिया।”

भागलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे, जहां उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

नीतीश कुमार के इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है, जहां आगामी चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति