फतेहपुर,उत्तरप्रदेश:नूरी मस्जिद के एक हिस्से पर चला बुलडोजर,13 दिसंबर को हाई कोर्ट में मामले की होनी थी सुनवाई

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद के एक बड़े हिस्से पर बुलडोजर चला दिया गया है, ललौली कस्बे के बांदा सागर मार्ग पर बनी इस मस्जिद को गिराने के लिए डीडब्ल्यूडी ने नोटिस दिया था

प्रशासन ने मस्जिद पर तब बुलडोजर चलाया है ,जबकि इलाहाबाद हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई 03 दिनों बाद 13 दिसंबर को होनी है,मस्जिद कमिटी डी डब्ल्यूडी के नोटिस के खिलाफ़ हाई कोर्ट गई थी

प्रशाशन की तरफ़ से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था,जिसकी वजह से इमरजेंसी जैसे हालत बने थे और लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे,ड्रोन से इलाके की निगरानी हो रही थी

एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि “मस्जिद के लोगो को पहले ही नोटिस दी जा चुकी है, जो मस्जिद पुरानी उसको नहीं गिरा रहे हैं,उसके आगे जो अतिक्रमण करके बनाया गया था उस पर ही कार्रवाई हो रही है, उन्होंने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम है, मौके पर पांच सीओ,10 थाना प्रभारी,200 कांस्टेबल,हेड कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी व RAF की मौजूद है”

मालूम हो कि रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है और इसी कारण मस्जिद के नए हिस्से को गिराने का नोटिस मस्जिद कमिटी को दिया गया था,मस्जिद कमिटी ने इस नोटिस के खिलाफ़ हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया लेकिन कोर्ट में सुनवाई की तारीख 06 दिसंबर से बढ़ा कर 13 दिसंबर कर दिया गया और कोई स्टे भी नहीं लगाया गया,स्टे नहीं लगने का ही लाभ उठा कर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति